फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के बढ़ रहे मरीज, कुल ओपीडी 601 में से 153 बुखार के मरीज, 33 बच्चे भी शामिल

विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में दवाई लेते मरीज। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। बुखार के मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी की संख्या 601 तक पहुंची। इसमें 153 मरीज बुखार के मिले हैं। 33 बच्चे इसी में शामिल हैं। डाक्टरों ने इन्हें दवाई दी है और सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दरअसल, मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी गर्मी बढ़ जाती है तो कभी बारिश हो जाती है। हल्की बूंदाबांदी स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है। पिछले कई दिनों में ऐसा ही मौसम रहा। कभी बारिश तो कभी गर्मी इस बदलाव की आहट आम आदमी तक पहुंची है। किसी न किसी घर में वायरल बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल या फिर निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या को पता चलता है लेकिन आमतौर पर अब गांव-गांव बैठे अपंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिकों से कितने लोग दवा ले रहे हैं, इसका अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में भीड़-भाड़ रही। पहले ओपीडी में पर्चा बनवाने तो फिर डाक्टरों को दिखाने की भी होड़ मरीजों में लगी रही। दवा वितरण कक्ष पर भी भीड़ रही। आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 601 में से 153 मरीज ऐसे पहुंचे जो बुखार से ही पीड़ित थे और इसमें 33 बच्चे भी शामिल थे। डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाद में यह लोग दवाई लेकर अपने घरों को लौटे।
विज्ञापन

निजी लैब पर टाइफाइड के पांच से छह मरीज पॉजिटिव आ रहे
संभल। बुखार का प्रकोप इस समय जिलेभर में छाया हुआ है। निजी पैथोलॉजी लैब पर हर दिन दर्जनों लोग मलेरिया, टाइफाइड की जांच कराने आ रहे हैं। डा. सचिन सक्सेना मेमोरियल डाग्नोसिस सेंटर एंड पैथोलॉजी लैब पर हर दिन पांच से छह मरीज टाइफाइड के पॉजिटिव मिल रहे हैं। यह जांच सरकारी स्तर पर हो नहीं पा रही है। ऐसे ही अन्य पैथोलॉजी लैब पर जांच के लिए भीड़ नजर आ रही है। जिससे साफ हो रहा है कि बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें