जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव में चार दिन पूर्व घर पर कार्य कर रही अकेली महिला के साथ गांव के ही युवक अश्लील हरकत की थी। इस मामले में महिला ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 11 फरवरी की शाम साढ़े चार अपने घर पर कार्य कर रही थी। तभी गांव का युवक पहुंचा और महिला के अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर युवक ने तमंचा निकाल लिया। तमंचा देख महिला ने शोर मचाया तो परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक फरार हो गया। मंगलवार को महिला ने पुलिस को तहरीर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद