फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर युवती की मौत के मामले में छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना जुुनावई क्षेत्र के गांव में भूमि विवाद के चलते युवती की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ खुदकशी के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को परिजनों ने युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब परिजन युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट सहित गंभीर आरोप लगाकर अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सेवानिवृत्त शिक्षक, उसके दो बेटे, तीन भतीजों के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़खानी और असभ्यता किए जाने और खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जुनावई क्षेत्र के गांव में भूमि विवाद के चलते युवती की मौत हो गई थी। युवती के पिता ने आरोपी पक्ष पर युवती की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की बात कही थी। युवती की पोस्टमार्टम में हैंगिंग (लटककर) मौत की पुष्टि हुई है। अब युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को दूसरा पक्ष भूमि पर कब्जा कर रहा था। सूचना पर उसकी बेटी, पत्नी, भाई की पत्नी व भतीजा मौके पर पहुंच गए थे। बेटी ने खेत में आगे खड़े होकर आरोपियों का ट्रैक्टर रोक दिया था। उस दौरान भतीजे ने वीडियो बनानी शुरू कर दी थी।
आरोप है कि वीडियो बनाता देखकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की, उसके कपड़े अस्त व्यस्त कर दिए। उसे अपमानित किया। इस घटना से आहत बेटी ने अपना जीवन समाप्त करने की बात कही थी। उन्होंने उसकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और खेत में काम करने लगे। कुछ देर में वापस आते समय पास में ही खेत की मेड़ पर नीम के पेड़ से उसका शव लटका दिखाई दिया। पिता ने खुदकशी के लिए मजबूर करने, अपमानित करने, छेड़खानी करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मलखान सिंह, उसके बेटे, राकेश, बावेश, भतीजे विशेष, वीरपाल, श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच करके ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें