फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा सिरसी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

विज्ञापन
कस्बा सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पंचायत सिरसी की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अभियान के दौरान मौजूद पुलिस के चेतावनी देने पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत सिरसी के कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग और पुलिस की सहायता से संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया है। अधिशासी अधिकारी पृथ्वी राज यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम, पीडब्ल्यूडी के जेई, राजस्व विभाग और पुलिस बल ने संभल मुरादाबाद मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने का काम किया। इस दौरान सिरसी-बिलारी तिराहे से शुरू हुआ अभियान जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कालेज, स्टेट बैंक, सिरसी पुलिस चौकी तक चलाया गया, इस दौरान जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ स्थानों पर व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया। ईओ नगर पंचायत सिरसी ने बताया कि शनिवार को अभियान जारी रहेगा। शनिवार को सिरसी पुलिस चौकी से रेलवे क्रासिंग के बीच अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा। ईओ ने बताया कि सरकारी जमींन पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कुल 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष तरीके से अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें