फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, जल जमाव से हुई लोगों की सासत

विज्ञापन
चंदौसी के स्टेशन रोड पर बारिश के बाद हुए जलभराव से गुजरती कार। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
पहले मानसून से हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर जल जमाव से लोगों की सासत हुई, जिसने नगर पालिका द्वारा नालों की कराई गई सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से शहर में अनेक स्थानों पर जल भराव होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति स्टेशन रोड पर रही। यहां बारिश रुकने के दो घंटे बाद भी सड़क पर पानी लगा था। बृहस्पतिवार को 18.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर चार से मानसून की पहली बारिश होने से शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। सुबह ग्यारह बजे तक बारिश जारी रही, लेकिन दोपहर बाद भी रुक-रुककर बूंदाबादी होती रही। जिससे स्टेशन रोड, शक्ति नगर, गोशाला रोड, आवास विकास कालोनी, पंचशील कालोनी, विकास नगर, सुभाष रोड, बिसौली गेट, सीता रोड, गणेश कालोनी, संभल गेट सहित अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका द्वारा कराए गए नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर दी। सड़कों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटो बाद जब बारिश का पानी उतरा तो सड़कों पर नालों की गंदगी फैल गई। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार की सुबह 18.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें