फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनपद में 14 स्थानों पर होगा रावण दहन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 02 Oct 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद में बृहस्पतिवार को दशहरा पर 14 स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दहशरा के चलते फोर्स को मुख्य स्थानों पर लगाया गया है। सोशल मीडिया से भी निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया है। जिससे किसी तरह की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

संभल में चंदौसी मार्ग पर कुरुक्षेत्र मैदान, गांव हजरतनगर गढ़ी में तिमनपुर रोड पर श्रीराम लीला मैदान, असमोली में शिव मंदिर (बूढे बाबा मंदिर) के मैदान, चंदौसी में कैथल रोड स्थित रामबाग धाम के निकट मैदान में रावण का पुतला दहन किया जाएगा। सीता आश्रम चौकी के निकट स्थित मैदान में भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव नेहटा में होली चौक रामलीला ग्राउंड, बहजोई में काली मंदिर परिसर और पंचवटी में मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। गुन्नौर थाना क्षेत्र में गुन्नौर में चामुंडा मंदिर बिजलीघर के पास, बबराला में रेलवे स्टेशन के पास, जुनावई में रामलीला ग्राउंड निकट जती बाबा मंदिर के अलावा गवां और रजपुरा में रावण पुतले का दहन किया जाएगा। धनारी में भी रावण पुतला का दहन और मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन


संभल में रूट डायवर्जन लागू, बाईपास से होकर जाएंगे बड़े वाहन
संभल के चंदौसी मार्ग पर कुरूक्षेत्र मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दहन के दौरान मेला भी लगता है। भीड़भीड़ काफी रहती है। इसको देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। चंदौसी की ओर से संभल जाने वाले वाहन बाईपास से होकर मुरादाबाद मार्ग की ओर जाएंगे। चंदौसी चौराहे से होकर चंदौसी की ओर जाने वाले मार्ग भी बाईपास से होकर ही जाएंगे। यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। यह रूट डायवर्जन सात दिन तक लागू रहेगा। धान की आवक बढ़ने के चलते शहर में जाम की स्थिति बनेगी। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें