फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की थानेदार बनीं रश्मि ने सुनीं आठ शिकायतें, सभी का किया निस्तारण

विज्ञापन
नखासा थाने में थाना इंचार्ज की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला की शिकायत सु? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नखासा थाने में एक दिन के लिए कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रश्मि त्यागी को थानेदार बनाकर कुर्सी पर बिठाया गया। इंस्पेक्टर बराबर में बैठे। रश्मि त्यागी ने इस दौरान महिलाओं की शिकायतों को सुना। महिलाओं के लिए चल रहीं हेल्प डेस्क भी देखी। इस दौरान आठ शिकायतें रश्मि त्यागी ने सुनीं, इसमें सभी का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। किशोरियों और महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए इन दिनों उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में नखासा थाने में एक दिन के लिए कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रश्मि त्यागी को थाना प्रभारी बनाया गया। कहा कि फरियादी अपनी शिकायत या समस्या बताने में संकोच न करें। पुलिसकर्मी अपनापन दिखाते हुए फरियादियों से पेश आएं। पोस्ट ग्रेजुएट और योगा में डिप्लोमा लेने वाली रश्मि त्यागी ने कहा कि वह शिक्षिका बनना चाहती है। इसके लिए तैयारी भी कर रही है। रश्मि ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए बढ़ने को प्रेरित किया। पुलिस कर्मियों ने भी एक दिन की थानेदार का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें