फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले बढ़ी महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली से पहले बढ़ी महंगाई ने घर की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सभी खाद्य सामग्री पर दाम बढ़े हैं। सबसे ज्यादा महंगाई रिफाइंड पर हुई है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में सबसे ज्यादा घरों में रिफाइंड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा दूध, तेल, सब्जी व दालों पर भी महंगाई की मार है। महिलाएं इस महंगाई को लेकर परेशान हैं। महीनेभर का पूरा बजट बिगड़ा हुआ है। महिलाएं महंगाई पर काबू करने की सरकार से मांग उठा रही हैं।
यह बोलीं महिलाएं
रसोईघर में सबसे ज्यादा जरूरी वस्तुएं आटा, दाल, तेल आदि होती हैं, जिनके दामों में उछाल आ गया है। एक माह पहले जो आटा 320 रुपये प्रति 10 किलोग्राम था, वो आज 360 तक पहुंच गया है। रिफाइंड प्रति लीटर 25 से 30 रुपये और दाल भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक मंहगी होने से रसोई का बजट 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सरकार को कुछ सोचना चाहिए।
विज्ञापन

नेहा मलय, गृहणी
दूध, आटा, दाल, तेल के दाम तो बढ़ गए हैं। इससे आम आदमी की जेब पर भार बढ़ गया है। मध्यवर्गीय लोग पहले से महंगाई का सामना कर रहे हैं। अब खाद्य सामग्री पर बढ़ी महंगाई ने चिंता बढ़ा दी है। दुकानदार रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को महंगाई का कारण बता रहे हैं। युद्ध के नाम पर भार जेब पर डाला जा रहा है।
शशि पाल, गृहणी
महंगाई बढ़ने से हर परिवार की मुश्किल बढ़ गई है। सरकार को इस महंगाई पर काबू करना चाहिए और आम आदमी की समस्या को समझना चाहिए। कोरोना संक्रमण के दौरान लोग बेहाल रहे अब फिर से महंगाई की मार पड़ने लगी है।
विज्ञापन

सीमा देवी, गृहणी
रिफाइंड और सरसों के तेल पर महंगाई सबसे ज्यादा बढ़ी है। रिफाइंड के दाम तो दो सप्ताह के अंदर ही 30 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए। घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल रिफाइंड का ही किया जाता है। महंगाई का होली के त्योहार पर बढ़ना भी काफी परेशान करने वाला है।
अंकिता सिंह, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें