फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। कस्बे में दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आए युवक ने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक के पिता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला, उसके पति व देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि जेल से आने के बाद से उनका बेटा तनाव में रहता था।
विज्ञापन

बबराला के मोहल्ला कल्लू नंगला निवासी सुनील कुमार (28) मंगलवार की रात कमरे में सोया था। सुबह परिजनों ने देखा तो सुनील का शव कमरे में वेंटिलेटर से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका हुुआ था। शव देखकर परिजनों की चीख निकल गई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और शव को नीचे उतारा।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता राजवीर सिंह ने पुलिस को जिला अलीगढ़ की निवासी महिला, उसके पति और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता राजवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में महिला ने सुनील के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सुनील इस मामले में जेल चला गया था और कुछ समय बाद जमानत पर छूट कर आ गया था। आरोप है कि आरोपी महिला, पति व उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जेल से आने के बाद से ही सुनील तनाव में रहता था। उसके बाद अब उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

वहीं गुन्नौर कोतवाल वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया ने बताया कि मृतक के पिता राजगीर की तहरीर पर महिला, उसके पति व देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें