फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चोर की तलाश में राजस्थान की पुलिस प्रेमनगर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। राजस्थान के जोधपुर की पुलिस ने चोर की तलाश में चंदौसी के प्रेमनगर में स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारा। आरोपी पुलिस के आने से पहले से मौके से भाग गया। राजस्थान पुलिस लोकेशन की सूचना पर मुरादाबाद के बिलारी से चंदौसी आई थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब दस बजे राजस्थान के जोधपुर पुलिस के एसआई महादेव गोदरा अपनी टीम के साथ चंदौसी कोतवाली पहुंचे। उनके साथ मुरादाबाद के थाना बिलारी का एक हेड कांस्टेबल भी था। उन्होंने पुलिस को बताया कि जोधपुर में एक अधिकारी के रिश्तेदार की दुकान में चोरी हुई है। उसमें 20 रोलेक्स की घड़ी सहित अन्य कीमती सामान व नकदी भी शामिल था। इस चोरी में बिलारी का एक युवक भी नामजद है। राजस्थान पुलिस आरोपी की तलाश में बिलारी उसके घर पहुंची, पर पुलिस को आरोपी हाथ नहीं लगा। राजस्थान पुलिस ने चंदौसी पुलिस को बताया कि आरोपी युवक की चंदौसी के प्रेमनगर में रिश्तेदारी हैं। वही की लोकेशन उसकी मिली। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ राजस्थान पुलिस ने प्रेमनगर में छापा मारा। पर वह हाथ नहीं लगा। आरोपी पहले से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।
विज्ञापन

किसी चोर की तलाश में राजस्थान की पुलिस आई थी। उसके चंदौसी में होने की सूचना राजस्थान पुलिस को मिली थी। पर टीम को आरोपी चोर नहीं मिला।
सत्येंद्र पंवार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें