फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शोभायात्रा में बुलडोजर बाबा की झांकी ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री रामनवमी रामलीला मंडल के तत्वावधान में सीता रोड स्थित श्री रघुनाथ आश्रम से निकाली। शोभायात्रा में कलकत्ता के कलाकारों का नृत्य व स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बृहस्पतिवार की शाम शुरू हुआ शोभायात्रा में बुलडोजर की झांकी शामिल थी। इस झांकी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल, डीजे व गणेश जी की झांकी चल रही थी। इसके पीछे मां काली का खेलता स्वरूप में चल रहा है। जगह-जगह मां काली का स्वागत कर तलवार से गोला कटवाया गया। इसके बाद बड़े वाहन में भगवान स्वरूप में सजा कलाकार नृत्य कर चल रहे थे। इसके बाद कृष्ण-अर्जुन की झांकी, साबरी वाली झांकी शामिल थी। इसके पीछे रंगशाला में कलाकार भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इसके बाद शंकर की झांकी, दुर्गा की झांकी, शेषनाग की झांकी, भरत की झांकी शामिल थी। शोभायात्रा में खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। अंत में सिंहासन पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुग्न के स्वरूप में सजे बालक विराजमान थे। सीता रोड स्थित रघुनाथ आश्रम से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बिसौली, पुरानी पैठ, बड़ा बाजार, घंटा घर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, गणेश मंदिर होते हुए पुन: रघुनाथ आश्रम पर आकर संपन्न है। इस दौरान रविशंकर शर्मा, संजय बंसल, राजेंद्र सिंह, रविचंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार, पंकज अग्रवाल, अतुल शर्मा, मुकेश चंद्र, मनोज बंसल, चंदन रस्तोगी, रोहित बंसल, उमेश चंद्र वार्ष्णेय, आदर्श गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा की सुरक्षा को भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें