फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू ने थामा भाजपा का दामन

Sat, 22 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरकावली में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में उन्हें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल ने सदस्या ग्रहण कराई। 
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो के करीबियों में शुमार किए जाने वाले गुन्नौर क्षेत्र के पूर्व विधायक और सपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार उर्फ राजू यादव शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2003 में जद यू का विधायक रहते हुए सपा सुप्रीमो के लिए गुन्नौर सीट छोड़ी थी।

इसके बाद गुन्नौर से मुलायम सिंह यादव विधायक चुने गए थे। उन्हें एमएलसी नामित करने के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा विभाग का राज्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन, 2007 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सपा को अलविदा कह दिया था। 2012 में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव लड़े। वर्ष 2014 में जब लोकसभा चुनाव के वक्त दोबारा सपा में शामिल हुए। लेकिन, राजनीतिक मतभेद के चलते वह लंबे समय से भाजपा में आने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कुरकावली में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। राजू के भाजपाई होने के बाद पुराने भाजपाई दिग्गजों में खलबली मच गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे गुन्नौर भगवा पार्टी के बैनर तले ताल ठोंकने की तैयारी हैं। खुद पूर्व मंत्री राजू भी नेतृत्व से इस संबंध में आश्वासन मिलने की बात कह रहे हैं, हालांकि अंतिम फैसला भाजपा का संसदीय बोर्ड द्वारा किए जाने की बात कह रहे हैं। -संबंधित खबर पेज छह पर भी..
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें