मथुरा में हुई गोलीबारी, आगजनी आदि में कई लोगों और पुलिस कर्मियों के मारे जाने की घटना के विरोध स्वरूप भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली से सटे मालवीय चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। घटना को प्रदेश सरकार की विफलता बताया।
भाजपा नेता मुकेश वाल्मीकि, मंजू दिलेर आदि के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को कोतवाली से सटे मालवीय चौक पहुंचे। यहां मथुरा कांड में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद प्रदेश सरकार पर विफलता का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहाकि यह घटना प्रदेश सरकार की लापरवाही का नतीजा है।
इसके साथ ही भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इसमें दुर्गेशपाल, अमित पाठक, मनोज कठेरिया, धीरेंद्र यादव, राजेश अंजान, राज कुमार यादव आदि कई लोग शामिल रहे।