जिला निर्माण मंच और तहसील बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से गुरुवार को तहसील परिसर में गोष्ठी की। प्रदेश सरकार पर जनहित को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिला निर्माण मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनभावनाओं की उपेक्षा कर जिला मुख्यालय के लिए पवांसा की घोषणा पर रोष जाहिर किया गया।
वक्ताओं ने कहा पवांसा को जिला मुख्यालय घोषित करना तर्कहीन है। पवांसा के जिला मुख्यालय के रूप में विकसित किए जाने से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। जिले की किसी भी तहसील क्षेत्र के लोगों का इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। पवांसा के नोटिफिकेशन को तत्काल रद्द कर चंदौसी को जिला घोषित किया जाए। संभल का नाम पूर्व की तरह फिर से भीमनगर रखा जाए।
तहसील बार एसोसिएशन और जिला निर्माण मंच के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक जिला मुख्यालय का नोटिफिकेशन निरस्त नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। शिवओम शर्मा, बलराम शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, धनवीर यादव, राघव सिंह यादव, दिनेश यादव, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र गौड़, चिरंजीलाल, केपी गुप्ता, रवेंद्र सागर, अरविंद भाटी, मेंहदी हसन खां, महेश गुप्ता, छत्रपाल सिंह, इशरत अली, अशोक शर्मा रहे।