फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने निकाला जुलूस

Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
चंदौसी में बिलारी विधान सभा चुनाव में सपा प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाते सपाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/संभल। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उप चुनाव में जीत पर जश्न मनाया। जुलूस निकालकर सपा सरकार का गुणगान किया। ढोल नगाड़ों के साथ सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी झूमते हुए नजर आए। मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष महमूद अख्तर के नेतृत्व में सपा के नगर कार्यालय से जुलूस निकाला गया। मोहल्ला नखासा, कुरैशियान, जारई गेट, फब्बारा चौक होता हुआ कोतवाली के नजदीक समाप्त हुआ।

बिलारी विधानसभा उप चुनावों में सपा प्रत्याशी मोहम्मद फईम की जीत पर खुशी जाहिर की। रेनू कुमारी, गीता वाल्मीकि, राजेश कुमार यादव, दिनेश भारद्वाज, अली मोहम्मद, राजेश चौहान, तनवीर कुरैशी, आकिल, अनीश कुरैशी, अंकित शर्मा, दिनेश कंधारी, जावेद कुरैशी, रईस कुरैशी, उवैस कुरैशी, सुभाष वाल्मीकि, सुधा गुप्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ ने भी जश्न मनाया।
विज्ञापन


सुभाष वाल्मीकि, रिंकू चौहान, अजय वाल्मीकि, पूरनलाल वाल्मीकि, बब्लू वाल्मीकि, कृष्णकुमार, अमित वाल्मीकि, अशोक शंकर मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव हाजी शाह आलम मंसूरी के नेतृत्व में सपा की जीत पर जश्न मनाया गया। हाजी शाहआलम मंसूरी, मुबारक हुसैन, उमैर शम्सी, जुल्फिकार खां, अजीत सिंह, मोबीन अंसारी, नजर मोहम्मद, मोहम्मद आलम, कमाल खां, परवेज खान, सरताज अली, फरमान, मोहम्मद असलम मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के एफआर रोड स्थित कार्यालय पर सपा प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष हरी प्रकाश शर्मा, जाहिद शैरी, अनीस कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, उमेश गुप्ता, सरफराज कुरैशी, सुहैल, राशिद खान, कुलभूषण सिंह, अमित यादव, साजिद, दीपक, अर्पित शर्मा मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने मालगोदाम रोड पर गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया।

जिला अध्यक्ष अब्दुल रऊफ शेरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव में सपा की शानदार जीत हुई है। उप चुनाव में जीत ने साबित कर दिया है कि सपा के विकास कार्यों से जनाधार बढ़ा है। जिला उपाध्यक्ष हरीप्रकाश शर्मा ने कहाकि प्रदेशवासी फिर से सपा की सरकार के लिए कमर कस चुके हैं। जीत का जश्न मनाया गया। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सतीश प्रेमी ने कहा कि सपा प्रत्याशी की जीत भाजपा के लिए करारा जबाव है।

हरीप्रकाश शर्मा, भूरे खां, अनीस कुरैशी, जाकिर सलमानी, हाजी सदाकत, रियाजुल हसन, तनवीर कुरैशी, सुरेंद्र यादव, गुड्डू खां, मारुफ शैरी, जाहिद शैरी, युनुस सैफी, सगीर कुरैशी, चंद्रपाल यादव, मुशाहिद खां, छेदालाल पाल, गुलशाद कुरैशी, हरवीर सिंह यादव, बबलू चौधरी मौजूद रहे। बिलारी उप चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गई थी। मतगणना के परिणाम पर सबकी निगाहें लगीं थीं।
विज्ञापन


राजनीतिक हलकों में पल-पल हलचल थी लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम आया वैसे ही भाजपा खेमे में सन्नाटा खिंच गया। सपाई उत्साहित नजर आए। सपा कार्यकर्ताओं ने पक्का बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। इस मौके पर आरिफ गुल्लू समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। सपा नेता सुहेल इकबाल ने कहा कि भाजपा की कलई खुल गई है। झूठे वायदे करने वाली भाजपा के उम्मीदवार को जनता ने हरा दिया जबकि सपा की नीतियों को पसंद किया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें