फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। क्रिसमस डे इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही हैं। ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार क्रिसमस पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते सामूहिक रूप से नहीं मनाया जा सका। इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम हर दिन चलता नजर आ रहा है। इसमें महिलाएं, बच्चे और नौजवान सिंगिंग करते हैं। ईश्वर से खुशहाली की प्रार्थना की जाती है। इस समय महिलाएं केक बनाने की तैयारियों में जुटी हैं। मेवाओं को काटकर तैयार किया जा रहा है। घर और चर्च में भी सफाई और रंगाई का कार्य तेजी से चल रहा है। 25 दिसंबर को शहर के मोहल्ला कोट स्थित चर्च पूरी तरह जगमग दिखाई देगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। ईसाई समुदाय के अनुसार क्रिसमस डे के दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष क्रिसमस को ईसाई समुदाय के लोग बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है। घरों में क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है।
क्रिसमस डे पर तैयार होने वाले केक का स्वाद पूरे साल याद रहता है
संभल। क्रिसमस डे पर सबसे खास केक होता है। इस केक का स्वाद ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य वह लोग भी याद रखते हैं। मेवाओं व रम से तैयार होने से केक का स्वाद बढ़ जाता है। इस समय केक बनाने की तैयारी महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन

क्या बोली महिलाएं
कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम दस दिन तक होता है। इसमें महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग लेती हैं। क्रिसमस डे की तैयारी तो पूरी कर ली हैं। केक भी जल्दी तैयार हो जाएगा। अन्य सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
निशा जोशुआ, संभल
क्रिसमस डे खुशी का त्योहार है। इसमें सभी समुदायों के लोग भागीदारी करते हैं और ईश्वर का आशीर्वाद लेते हैं। दो वर्ष कोरोना का संक्रमण रहा तो धूमधाम से नहीं मना, लेकिन इस बार मनाया जाएगा। तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

शोभना सैमुअल, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें