फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 236 लोगों को दी गई एहतियाती खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एहतियाती खुराक अभियान के पहले दिन 236 लोगों को तीसरा टीका लगाया गया। इनमें हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा सोमवार को जिले में 3513 किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को सोमवार से एहतियात खुराक देने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी, अन्य केंद्रों पर चल रहे शिविर में वह टीका लगवा सकते हैं। सोमवार को 209 सत्रों का आयोजन किया गया।
इन सत्रों में पहले दिन 236 लोगों तीसरी डोज लगवाने पहुंचे। इनमें अधिकांश हेल्थ वर्कर शामिल हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में कोरोना से बचाव के लिए दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 13642 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें