संभल में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाले सभी विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने भारतीय सांस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। निमंत्रण को ठुकराकर भारत की अस्मिता और अस्तित्व को चुनौती दी है।
राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राम तो भारत की आत्मा हैं। विपक्षी दल भाजपा से लड़ें लेकिन राम से नहीं लड़ें। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
विज्ञापन
रविवार को उन्होंने मीडिया से कहा कि राम राज्य का सपना तो महात्मा गांधी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी जो महात्मा गांधी की पार्टी है, वह राम विरोधी नहीं हो सकती। राम के बिना तो भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
भारत के लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाले सभी विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने भारतीय सांस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। निमंत्रण को ठुकराकर भारत की अस्मिता और अस्तित्व को चुनौती दी है।