फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी

विज्ञापन
चंदौसी में भगवान महावीर जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर मोहल्ला गोपाल स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों द्वारा भगवान महावीर की प्रभातफेरी धूमधाम से निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला गोपाल स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी खुर्जा गेट, जवाहर रोड, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार से जवाहर रोड होते हुए जैन मंदिर पर पहुंच संपन्न हुई। प्रभात फेरी में जैन समाज के लोग भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो का उद्घोष करते चल रहे थे तथा अहिंसा परमो धर्म के नारे लग रहे थे। प्रभात फेरी में भगवान महावीर का रथ पर फोटो लगाया गया था। उसके आगे महिलाएं भजन-कीर्तन करती चल रही थीं।
प्रभात फेरी का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शाम सात बजे जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की महाआरती का आयोजन किया गया और भगवान को पालने में झुलाया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीपाल जैन, आनंद जैन, सुबोध जैन, डा. प्रमोद जैन, अंकित जैन, शिरोमणि जैन, अजय जैन, मोहित जैन, अशोक जैन, अनिल कुमार जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें