फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन में पुलिस गुंडों से डरती थी, अब बदमाश पुलिस से डरते हैं : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी सभा में सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 तक सभी ने सपा की गुंडागर्दी देखी है। पहले गुंडे, माफिया, बदमाशों को रोकने-टोकने वाले नहीं थे। अब नहीं सुधरे तो उन्हें ठोकने वाले आ गए हैं। कहा कि अभी योगी बाबा का आपने ट्रेलर देखा है। दस मार्च के बाद के पूरी पिक्चर देखना बाकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को बहजोई रोड स्थित गांव मझावली में स्वामी विवेकानंद लॉ कॉलेज के मैदान पर चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुलाबदेवी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि चंदौसी मिनी वृंदावन की धरती की पर मैं आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। 2012 से 2017 आपने सपा का काला कारनामा देखा है। उनकी गुंडागर्दी देखी, ध्वस्त कानून व्यवस्था देखी, चरमराई विद्युत व्यवस्था देखी है। यह पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढों में सड़क है। भाजपा सरकार ने विकास किया है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। चंदौसी क्षेत्र में तीन अंडर पास प्रस्तावित हैं। चुनाव के बाद उन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। 2017 से 2022 तक योगी सरकार का कार्यकाल केवल एक मात्र ट्रेलर था। दस मार्च 2022 के बाद हम आपको पूरी पिक्चर दिखाएंगे।
उन्होंने कहा कि अब बड़े से बड़ा गुंडा, भूमाफिया, अपराधी, दंगाई दहशत में हैं। अभी बड़े-बड़े गुंडे अभी जेल में गए हैं। गली मोहल्ले में कुछ गुंडे अभी लोगों को धमकाते हैं, दस मार्च के वह भी अंदर जाएंगे। सपा शासन में पुलिस, अधिकारी गुंडों से डरते थे, अब वह पुलिस से डरते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के काम किया है। प्रदेश व केंद्र सरकार ने निशुल्क राशन देने का काम किया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने रात दिन मेहनत करके कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बनाई। सपा के मुखिया अखिलेश ने उसे भाजपा की वैक्सीन बताई थी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोरोना की वैक्सीन को तो जनता ने लगवा लिया है। अब 14 तारीख को जनता भाजपा की वैक्सीन अखिलेश यादव को लगाएगी और दस फरवरी से सात मार्च तक जब-जब मतदान होगा, प्रदेश की जनता उन्हें भाजपा की बूस्टर डोज लगाने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उनके साथ मंच पर चंदौसी से भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला प्रभारी राजा वर्मा व अन्य रहे।
मैं हूं आपका प्रत्याशी: डिप्टी सीएम
चंदौसी। मंच से संबोधन के दौरान डिप्टी सीएम ने जनता से कहा कि आपका प्रत्याशी कौन हैं, तो जवाब मिला गुलाब देवी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आप गुलाब देवी को नहीं, मुझे अपना प्रत्याशी माने और मेरे प्रत्याशी आप हैं। यही समझकर मतदान करें। मैं अभी तीन बार चुनाव के दौरान ही चंदौसी आया हूं। अबकी बार वादा है कि चुनाव के बाद आपके पास आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें