बसंभल। बढ़ती महंगाई, युवाओं को रोजगार व कृषि कानूनों को लेकर सीएम योगी से कैला देवी में वार्ता करने के लिए घर से निकले कांग्रेसियों को चौधरी सराय में पुलिस ने रोक लिया। मंगलवार को शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें चौधरी सराय चौराहे पर ही रोक लिया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डीजल-पेट्रोल व गैस के बढ़ते दाम, युवाओं को दो करोड़ प्रतिवर्ष का रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने व कृषि कानून वापस लेने के लिए वार्ता करेंगे। लेकिन पुलिस ने जनसभा स्थल पर नहीं जाने दिया। इस मौके पर आरिफ खान, तनवीर, शानू खान, सुबहानी, मोहम्मद अंसार, डॉ. सलाउद्दीन, वाहिद सैफी, जीतपाल, फैजान, हाजी रईस, वरीद वारसी, अख्तर कस्सार, मोहम्मद नफीस आदि मौजूद रहे।