फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन हड़पने के आरोपी पालिकाध्यक्ष फरार, एसओजी और पुलिस जुटी तलाश में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका बहजोई की सरकारी संपत्ति को कूट रचित दस्तावेजों से हड़पने के आरोपी पालिकाध्यक्ष फरार हैं। पुलिस व एसओजी टीम उनकी तलाश में जुटी है। कई जगह दबिश भी दी, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस इस मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों को बुधवार को ही गिरफ्तार का चुकी है।
विज्ञापन

तहसीलदार चंदौसी दीपक चौधरी ने थाना बहजोई में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, पालिका कर्मी जमील अहमद, उनकी पत्नी शाहजहां के खिलाफ सरकारी संपत्ति हड़पने की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कराई थी। इसके बाद ही पालिकाध्यक्ष फरार हो गए थे। पुलिस ने पालिकाकर्मी जमील व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। पालिकाध्यक्ष की तलाश में पुलिस ने बुधवार को रात में भी कई जगह पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पालिकाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन भी नजर बनाए हुए है। पुलिस को कामयाबी न मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए अब एसओजी को भी लगाया गया है। पुलिस व एसओजी की टीम मिलकर उनकी तलाश करेंगी। रमेश चंद्र बादशाह व शाहजहां पर सात बीघा (0.595) हेक्टेअर जमीन कब्जाने का आरोप है।
कई स्थानों पर पालिकाध्यक्ष की तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगे हैं। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसओजी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें