फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो अवैध शस्त्र फैक्टरियां पकड़ीं, दो आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कोतवाली बहजोई और हयातनगर पुलिस ने अपने-अपने में क्षेत्रों में छापा मारकर 2 अवैध शस्त्र फैक्टरी से 21 बने-अधबने तमंचों समेत 15 कारतूस व 12 खोखा बरामद किए हैं। इनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। पूरे मामले में एसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब किए गए खुलासे में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली बहजोई के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने मय पुलिस के वसुंधरा वैली के अंदर बने ट्यूबवेल के पास पक्के गड्ढे से अवैध शस्त्र बनाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम प्रेमपाल निवासी गांव बाजपुर थाना धनारी बताया। आरोपी के पास से 11 बने हुए व 2 अधबने असलहों समेत 2 कारतूस व 2 खोखा बरामद किए गए हैं, जबकि फरार आरोपी आजाद सैफी निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन अहमद थाना सहसवान जिला बदायूं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एसपी ने बताया कि इसके अलावा थाना हयातनगर के उप निरीक्षक अमित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गांव रसूलपुर के जंगल में बंद पड़े भट्ठे के पास खंडहरनुुमा मकान में अवैध असलहे बनाते आरोपी इकराम निवासी मोहल्ला नवाब खेल सरायतरीन थाना हयातनगर को गिरफ्तार किया, जबकि आरोपी मुकीम मोहल्ला पीलाखदाना सरायतरीन थाना हयातनगर फरार हो गया। आरोपी के पास से 6 बने व 2 अधबने अवैध असलहे समेत 13 कारतूस व 10 खोखा बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पंचायती चुनाव के चलते डिमांड बढ़ जाने पर अपने फरार साथियों की मदद से सुनसान स्थान पर फैक्टरी चलाकर अवैध असलहे बनाकर अच्छे दामों में बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें