फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव जहांगीरपुर में बुखार की दस्तक, 70 से अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में बुखार फैला हुआ है। गांव में 70 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीण आसपास के ही अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं। कोरोना की जांच होने के भय से ग्रामीण चंदौसी या बिलारी सीएचसी उपचार कराने जाने से बच रहे हैं। ग्राम प्रधान मौखिकर रूप से बुखार फैलने की सूचना बिलारी सीएचसी में देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में बुखार तेजी के साथ पनप रहा है। मरीज को पहले अचानक तेज बुखार आता है, फिर ठंड लगने लगती है। अधिकांश बुखार पीड़ितों को यही लक्षण दिखाई दे रहे हैं। दिन व दिन बुखार रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सामान्यत: यह लक्षण मलेरिया बुखार के होते हैं। पर जांच न होने के कारण मलेरिया बुखार स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। गांव जहांगीरपुर में अमरवती, अजय भटनागर, लक्ष्मी मौर्य, दीपक मौर्य, प्रेमपाल, राधा, पवन सिंह, दुर्गेश, मंजू, महेंद्र सिंह, केशव, सनी, बबलू, बाबूराम, रेनू आदि सहित आदि सहित 70 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं
कोरोना में ड्यूटी, पांच माह से तीन अस्पताल बंद
कुढ़ फतेहगढ़। गांव जहांगीरपुर से दो किलोमीटर दूर गांव रीठ, पांच किलोमीटर दूर गांव बेरनी और चार किलोमीटर दूर कुढ़फतेहगढ़ है। तीनों गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित हैं। तीनों स्थानों पर सरकारी चिकित्सक तैनात हैं। पर कोरोना के चलते उनकी ड्यूटी बिलारी में लगाई गई है। तब से तीनों अस्पताल बंद है। कुढ़फतेहगढ़ पीएचसी के प्रभारी डॉ. आदित्य कुमार शीतल ने बताया कि विभाग ने कोरोना के चलते उनकी ड्यूटी बिलारी में लगाई है। यदि विभाग आदेश करें, तो वह अपने नियत स्थान पर जाकर ड्यूटी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

गांव चितौरा में भी दर्जन बुखार से पीड़ित:
क्षेत्र के गांव चितौरा में कन्यावती, बॉबी, सतेंद्र, बीरेश, चम्पत, रिंकू, अशोक, नीतू, सत्यवती, महेन्द्र, विजेेन्द्र सिंह, सियाराम, बिरमपाल, राजेन्द्र सिंह, राजू, महेश, बिरमेश, लौंगवती आदि सहित 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
किसी ने भी गांव जहांगीरपुर में बुखार फैलने की सूचना नहीं दी थी। मंगलवार को ही गांव में टीम भेजकर कैंप लगवाया जाएगा। बुखार और कोरोना दोनों की जांच कराई जाएगी तथा मरीजों को उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गुप्ता, एमआईसी सीएचसी बिलारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें