फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक सप्ताह पूर्व एक युवक ने युवती के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार की सुबह बदायूं चुंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी युवक ने दो मार्च को अपनी पड़ोस की युवती के साथ अपने घर पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी। पहले तो परिजन लोकलाज के डर से चुप रहे। युवती के परिजनों ने बुधवार की रात आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को बदायूं चुंगी स्थित एक ढाबे के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें