फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध रायफल के साथ दबोचा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव बंदरई कमलगढ़ के खेतों पर अवैध रायफल लेकर घूम रहे शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट की है। आरोपी पर हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पहले ही दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन

गुरुवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी अवैध रायफल लेकर गांव बंदरई के खेतों में घूम रहा। सूचना मिलने के बाद एसआई विकेश कुमार फोर्स के साथ थाना मौके पर पहुंचे और भोजराज के खेत से आरोपी को अवैध रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम अशोक निवासी बंदरई कमलगढ़ बताया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अवैध रायफल के साथ पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध हत्या, हत्या की नीयत से हमला करने, गैंगस्टर व दो आर्म्स एक्ट सहित एक मारपीट का मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें