फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर गेंहू, चावल के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, महकमा जांच में जुटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरसी में गेहूं और चावल के कट्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी है। शक है कि राशन सरकारी है और कालाबाजारी के लिए ले जाया रहा था। मुखबिर ने भी पुलिस को यही सूचना दी थी। पूर्ति निरीक्षक ने इसकी जांच की है। जिस गांव से यह भरकर लाया जा रहा था, वहां के राशन डीलर के अभिलेख कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की गई। प्रथमा दृष्टया सरकारी राशन के न होने की बात सामने आई है। फिलहाल आपूर्ति विभाग की जांच अभी जारी है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी की सिरसी चौकी पुलिस को शुक्रवार को सुबह में सूचना मिली थी कि बैटला से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सरकारी राशन को बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सिरसी में पुलिस ने इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। दो व्यक्ति इसके साथ थे जिसमें एक राशन डीलर के होने और दूसरे ग्राम प्रधान होने की बात कही गई है। राशन डीलर तो मौके से भाग गया लेकिन प्रधान को पुलिस ने पकड़ा है। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई तो उन्होंने पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को जांच के लिए मौके पर भेजा।
पूर्ति निरीक्षक ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा राशन देखा और फिर गांव जाकर जांच पड़ताल की है। उन्होंने लोगों के बयान दर्ज किएए। इसमें लोगों ने कहा कि गांव में धर्मस्थल का निर्माण होना है, इसके लिए किसी ने एक किलो तो किसी ने दो किलो व अपनी इच्छानुसार गेहूं और चावल दिए। इन्हें भरकर बेचने के लिए ले जाया रहा था। अब इसे पुलिस ने पकड़ा है तो हम्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में दस क्विंटल गेहूं और 15 क्विंटल चावल होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि एसडीएम के निर्देश पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे राशन को देखा गया है। जहां से राशन लाया जा रहा था उस गांव के राशन डीलर के अभिलेख कब्जे में लेकर जांच की गई है। शुरुआती जांच में काफी हद तक अभिलेख सही हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें