संवाद न्यूज एजेंसी
बनियाठेर (संभल)। थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में तीन दिसंबर की रात दुकानदार की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस बिजनौर जेल में बंद मुख्य आरोपी को रिमांड पर लाई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो मैग्जीन और सुपारी के 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
कस्बा नरौली मोहल्ला मकूपुरा में तीन दिसंबर की रात ग्राहक बन कर आए बाइक सवार तीन लोगों ने दुकानदार टीटू चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी। टीटू चौधरी मोटर पार्ट्स की दुकान चलाता था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व जांच के आधार पर 12 दिसंबर को हजरतनगर गढी के मोहल्ला आंबेडकरनगर निवासी मृतक के बहनोई विक्रम सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान मुख्य आरोपी फैजान जो कि हिस्ट्रीशीटर भी है, बिजनौर की जेल में गैंगस्टर के आरोप में सरेंडर कर चुका था। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपी फैजान को पुलिस कस्टडी रिमांड लेते हुए बुधवार को बिजनौर जेल से लाया गया। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो मैग्जीन व सुपारी के पचास हजार रुपए अमियापुर गांव के निकट बंद पड़े चेतन ईंट भट्टे से बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura