फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Tue, 31 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्नी को लेने ससुराल गए युवक का शव सोमवार की सुबह से पेड़ से लटका मिला। युवक के सगे भाई ने मृतक के सालों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
बदायूं जनपद में पड़ने वाले जरीफ नगर के थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देऊपुर निवासी भाई नेमपाल सिंह पुत्र राम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते दिन को राजेश (22) अपने तहेरे भाई बिजेन्द्र व सगे भाई तालेवर के साथ पत्नी दयावती को लेने अपनी ससुराल जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जरीफनगर में आया था।
विज्ञापन


आरोप है कि साले पाले सिंह एवं सुल्तान सिंह पुत्र किशन लाल ने मकान बनाने के लिए राजेश से 20 हजार रुपये की मांग की। इस पर राजेश ने पत्नी का जेवर गिरवी रखने की बात कही। इस पर पाले सिंह व सुल्तान ने राजेश से मारपीट कर दी। बताते हैं कि तालेवर और बिजेंद्र सिंह पैसे लेने के लिए देऊपुरा में लौट आए। 
विज्ञापन

अगले दिन 30 मई की सुबह आठ बजे रुपए लेकर वापस पहुंचने पर तालेवर और बिजेन्द्र सिंह ने देखा कि राजेश का शव पेड़ से लटका है।

उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। इस पर दोनों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साले पाले सिंह एवं सुल्तान पुत्र किशन लाल ,पत्नी दयावती, नवल किशोर पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें