फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए-1 ग्रेड पाकर खिल उठे चेहरे 

Sun, 29 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
चंदौसी में सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी की मुद्रा में छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई हाईस्कूल के रिजल्ट में विद्यार्थियों को अबकी बार उम्मीद से अधिक कामयाबी मिली। रिजल्ट आते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। इस दौरान कई विद्यार्थियों ने मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं और अपने गुरुजन तथा बड़ों का आशीर्वाद लिया। वहीं, रिजल्ट देखने के बाद बच्चों ने खुशी को कैमरे में कैद करने के लिए सेल्फी भी ली और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान स्कूल परिसर में जश्न का माहौल रहा।   
विज्ञापन


बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल बच्चों ने इस बार दोगुनी कामयाबी पाई। पिछली बार स्कूल के 12 बच्चों का टेन सीजीपीए था। अबकी बार 24 बच्चों ने टेन सीजीपीए प्राप्त किए हैं। स्कूल प्रबंधन से लेकर शिक्षकों तक के चेहरे पर कामयाबी की मुस्कान थी, वहीं विद्यार्थी तो खुशी के मारे झूम रहे थे। वहीं, बच्चों के परिजन एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे।

प्रधानाचार्य रॉय मॉन जॉर्ज ने बच्चों को बधाई तो प्रबंधक हरीश चंद्र गर्ग ने शिक्षकों के साथ बच्चों की मेहनत को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि रिजल्ट हर मामले में अच्छा रहा। सेंट मेरी पब्लिक स्कूल के 3 बच्चों का 10  सीजीपीए रहा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री से एक बच्चेे का टेन सीजीपीए आया। हेरिटेज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल के दो बच्चों का टेन सीजीपीए रहा।
विज्ञापन


इकरोटिया में स्थित मुमताज माडर्न सीनियर सेकेंड्री स्कूल की दृष्टि गुप्ता, मोहम्मद दानिश ने टेन सीजीपीए पाए हैं। इस तरह से संभल क्षेत्र में 32 बच्चों ने सभी विषयों में ए-1 ग्रेड हासिल करके कामयाबी का शिखर चूमा है।  उधर, चंदौसी के आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 22 और ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 13 विद्यार्थियों ने सीजीपीए-10 में स्थान पाया है। हाईस्कूल का परिणाम घोषित होने के बाद जश्न का माहौल रहा।

मेधावियों की सफलता पर स्कूल के शिक्षक भी इतराते नजर आए। शिक्षकों में विषयवार भी आपसी स्पर्धा का माहौल रहा। मेधावियों ने अपने परिजनों समेत शिक्षकों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। मेधावियों के परिवार में जश्न मनाया गया। सपनों को पंख देने के लिए अपनी पहली सफलता को बड़ी उपलब्धि बताया गया। मेधावियों ने अपनी सफलता के बाद दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की।

आरआरके सीनियर सेंकेडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एसके पांडेय और ओपीजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने मेधावियों को कीप इट अप के साथ बधाई दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें