फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। तहसील परिसर में सिरसी के शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शिया वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा धार्मिक ग्रंथ और हजरत मोहम्मद पर अभद्र टिप्पणी की गई। अपमानजनक टिप्पणी से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज में गम और गुस्से की लहर है। रिजवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सिरसी के इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की में पहले शिया समुदाय ने बुधवार की रात बैठक की। गुरुवार को संभल तहसील परिसर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मस्जिद मोहल्ला सादात के पेश इमाम मौलाना मीसम अब्बास ने कहा कि वसीम रिजवी ने नबी-ए-करीम की शान में जो गुस्ताखी की है, वह न काबिले बर्दाश्त है। वसीम रिजवी ऐसी गलत हरकतें करके सुन्नी, शिया समुदाय में झगड़ा कराना चाहता हैं। जबकि उसके खिलाफ दोनों समुदाय कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।
डॉ. मोहम्मद हुसैन जाफरी ने कहा कि वसीम रिजवी कभी भी रसूले खुदा और इमाम हुसैन का हमदर्द नहीं हो सकता। मौलाना काजी हुसैन रजा, मौलाना मीसम अब्बास जैदी, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना महजर अली, हसन मेंहदी, अली कौसर जाफरी, मुसाहिब हुसैन, कौसर अब्बास, हाजी आसिफ, शमीम हैदर , नईम जैदी, अरशद, सादिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें