संभल। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने खानकाह रिजविया बरेली शरीफ में जायरीन के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की है।
सोमवार को मुफ्ती-ए-आजम मोहम्मद अलाउद्दीन अजमली के नेतृत्व में मौलानाओं द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि सूफी सुन्नी मसलक की हिंदुस्तान में सब से बड़ी खानकाह खानकाहे रिजविया बरेली शरीफ में है। जो विश्व शांति के लिए प्रयासरत है। यहां बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम अपनी मन्नतें लेकर आते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जायरीन पर पुलिस ने अत्याचार किया है। यह निंदनीय है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जायरीन पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लिए जाने व गिरफ्तार हुए लोगों को रिहा किए जाने की मांग की है।