संभल। प्रदेश में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत कक्षा 11-12 एवं दश्मोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की प्रक्रिया बीस जुलाई से शुरू हो रही है। ऑनलाइन किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं को फार्म की हॉर्डकॉपी संबंधित स्कूल में जमा करनी होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बीस जुलाई से छात्र-छात्रा नए आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे। यह कार्य 21 अक्तूबर तक चलेगा। जबकि नवीनीकरण के लिए 28 अगस्त का समय दिया गया है। नवीन ऑनलाइन आवेदन की हॉडीकॉपी को 25 अक्तूबर तक जमा किया जा सकेगा। जबकि नवीनीकरण फार्मों की हॉर्डकापी फार्म भरने के चार दिन के अंदर संबंधित स्कूल में जमा की जाएगी।
छात्र-छात्राएं फार्म भरने में बेहद सावधानी बरतें। वार्षिक परीक्षाफल न निकलने की स्थिति में रिजल्ट नॉट डिक्लयर ऑप्शन चुनते हुए आवेदन कराएं। ऐसे छात्र-छात्राओं का डाटा संदेह की श्रेणी में रहेगा लेकिन इसे बीच में सही करने की कार्रवाई होती रहेगी। इसलिए इसे लेकर कोई परेशान होने की जरुरत नहीं है।