फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल से बाइक टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। सामने से आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की इत्तेफाकिया हादसे में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के मढ़ावली रसूलपुर गांव निवासी वचन सिंह (35) पुत्र हुकुम सिंह पशु खरीदने के लिए घर से अख्तियारपुर के लिए आ रहा था। भटपुरा गांव के पास पहुंचते ही सामने से कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक विद्युत पोल से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे वचन सिंह घायल हो गए।
आनन फानन घायल को उपचार के लिए असमोली सीएचसी ला जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के भाई अजीत सिंह की तहरीर पर इत्तेफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें