फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष पहले किया प्रेम संबंध में निकाह, अब दहेज की मांग कर रहा है युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया और अब लड़की के मायके वालों से युवक दहेज के रूप में रुपयों की मांग कर रहा है। लड़की के भाई ने विरोध किया तो मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम साढ़े छह बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के गांव घंसूरपुर निवासी सुल्तान पुत्र मोहम्मद के साथ गांव निवासी उसके बहनोई ने मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। सुल्तान का कहना है कि उसकी बहन की शादी एक वर्ष पहले गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बुधवार को शाम उसका बहनोई घर पर आया और दहेज के रुप में रुपये दिए जाने की मांग करने लगा जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
इसमें वह घायल हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुल्तान की बहन का निकाह एक वर्ष पहले प्रेम संबंध के चलते हुआ था। जिसमें कोई दान दहेज नहीं दिया गया था। सुल्तान ने दूसरी बहन की शादी छह महीने पहले की थी। जिसमें काफी दान दहेज दिया था। अब गांव निवासी युवक भी दहेज के रुप में रुपये दिए जाने की मांग कर रहा है। इसलिए विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें