फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांग के नीचे तीन बालिकाएं दबीं, एक की मौत

Fri, 18 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव मैहुआ में मिट्टी की ढांग ढहने से तीन बालिकाएं दब गईं। इसमें एक बालिका की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो बालिकाएं मामूली रूप से चोटिल हुई हैं। उनका बबराला के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। बालिका की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर गांव मैहुआ निवासी दान सिंह की पुत्री उर्मिला (11) धर्मवती (9) जंगल से मिट़्टी खोदने गईं। उन दोनों के साथ गांव के प्रमोद कुमार की पुत्री कुमकुम भी साथ गई थी। मिट्टी खोदते समय अचानक ढांग ढह गई। इसमें तीनों बालिकाएं दब गईं।

बालिकाओं की आवाज सुनकर पास में खेत पर कार्य कर रहे लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। किसी तरह उर्मिला और कुमकुम को बाहर निकाला गया, लेकिन धर्मवती मिट्टी के नीचे दबी हुई थी। गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद धर्मवती को मृत अवस्था में बाहर निकाला।
विज्ञापन


धर्मवती की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ढांग ढहने से घायल हुई, उर्मिला और कुमकुम का बबराला में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंजबिहारी मिश्र ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं हैं। फिर भी घटना की जांच कराते हैं। उधर एसडीएम हरिशंकर यादव ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं हैं। फिर भी प्रथम सूचनानुसार मामले की जांच कराते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें