फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ और कैथल गांव में सदमे से दो किसानों की मौत

Fri, 18 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौसी
विज्ञापन
सदमे से मौत
विज्ञापन
लगातार फसल में नुकसान और सिर पर चढ़ते कर्ज से अन्नदाता संकट में हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में जयपाल और बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मऊ में विक्रम की सदमे से मौत हो गई है। परिजनों ने सदमे से मौत होने की बात कही है। खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी विक्रम (36) पुत्र हरनाम सिंह तीन भाई हैं। पिता की मौत के बाद तीनों भाई अपने हिस्से की पांच-पांच बीघा कृषि भूमि पर खेती कर गुजर- बसर कर रहे हैं। विक्रम तीनों भाइयों में सबसे बड़े थे।

पत्नी पिंकी ने बताया लगातार फसल में नुकसान और परिवार के पालन- पोषण की जिम्मेदारी के चलते काफी कर्ज हो गया था। डेढ़ लाख रुपये किसान क्रेडिट कार्ड से निकाले थे। करीब एक लाख रुपये गांव वालों के उधार हो गए। कर्जा चुकता करने के लिए विक्रम तनाव में थे।
विज्ञापन


विक्रम कई दिन से गुमशुम थे। बुधवार की रात करीब दो बजे विक्रम की हालत बिगड़ी। परिजन जब तक कुछ समझ पाते गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे विक्रम के सीने में दर्द हुआ और दम तोड़ दिया।उधर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल निवासी जयपाल पुत्र मनीराम की गुरुवार को भोर में करीब चार बजे मौत हुई है।

पत्नी मिथलेश ने बताया कि 15 मार्च को सुबह पूर्वाह्न 11 बजे तहसील चंदौसी के अमीन गिरीश चंद्र श्रोतीय ने बकाया की वसूली के लिए जयपाल को पकड़ लिया। बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। काफी अनुनय पर गांव के बाहर आठ सौ रुपये लेकर छोड़ दिया।

पत्नी मिथलेश ने बताया कि जयपाल ने बताया कि अमीन ने एक- दो दिनों में 20 हजार रुपये की व्यवस्था करने की बात कही है। इंतजाम नहीं होने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। जयपाल के भाई सत्यपाल ने बताया कि तभी से सदमे में थे।

गुरुवार की भोर करीब चार बजे जयपाल ने दम तोड़ दिया। सत्यपाल ने अमीन को मौत का जिम्मेदार मानते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों में मौत से कोहराम मच गया है। परिजनों ने बदहाल आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से मुआवजे की मांग की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें