फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के विवाद में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव कुबरी में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो 25 नवंबर को गांव कुबरी में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र होराम सिंह की हत्या कर दी गई थी। यह विवाद बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद भीड़ ने बिजेंद्र सिंह की गाड़ी पर हमला कर दिया।
इसमें बिजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। पांच लोग घायल हुए थे। इस हत्या में 14 नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट हुई। रविवार को बहजोई थाना पुलिस ने गांव सिंहपुर निवासी सुखबीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें