चंदौसी। संत रविदास जयंती पर गांव पथरा व गांव तारापुर में धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दोनों स्थानों पर शोभायात्रा ने गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बुधवार को गांव पथरा में संत रविदास जयंती पर श्रीदुर्गा मंडल कमेटी के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ सोमवती देवी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में संत रविदास, गणेश भगवान, मां दुर्गा, परशुराम, शंकर भगवान, पूतना वध, हनुमान, साईं बाबा की झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में डीजे पर भजन बजाए जा रहे। जय मां दुर्गा स्टीट्यूट से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ने गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस अवसर पर नितिन कुमार, हरि सिंह, दौलत राम, अर्पित, गौरव, हरिप्रकाश सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दूसरी ओर से गांव तारापुर में जयभोले बाबा युवा कमेटी के तत्वावधान में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर साढ़े बारह बजे शोभायात्रा का शुभारंभ सुशील कुमार लच्छी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में संत रविदास व शंकर भगवान का फूलडोल के अलावा अन्य झांकियां शामिल थी। शिव मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा दुर्गा मंदिर व गांव की प्रमुख गलियों का भ्रमण करते हुए पुन: शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल ठेली पर श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। इस दौरान अनुज कुमार, छत्रपाल, लखपत, चरन सिंह, गंगा सिंह, शिव कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।