फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
बहजोई में अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से बुजुर्ग महिला की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल। अंपजीकृत चिकित्सक के उपचार से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। वहीं अपंजीकृत चिकित्सक मौका पाकर क्लीनिक से खिसक गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभल रोड स्थित एक क्लीनिक पर अपंजीकृत चिकित्सक के उपचार से गांव फत्तेपुर-शरीफनगर निवासी बुजुर्ग महिला कमलावती पत्नी नंदराम (62) की मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे रोहताश ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे करीब वह अपनी भाभी प्रीति के साथ मां को बुखार आने पर दवा दिलाने संभल रोड स्थित क्लीनिक पर आया था। चिकित्सक ने उसकी मां को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद से ही मां के मुंह व नाक से झाग निकलने लगे। यह देख चिकित्सक मौके से भाग गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें