फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी से मिले अपहृत किशोरी के परिजन, बेटी को जल्द तलाश कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अपह्त किशोरी के परिजनों ने दौरे पर एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को एडीजी ने अलग कक्ष में बुलाया और पीड़ित परिवार की समस्या को सुनने के बाद पूरा भरोसा दिलाया कि पुलिस की टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही उनकी बेटी मिल जाएगी। उन्होंने एसपी चक्रेश मिश्र को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को 14 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने जिले के दौरे पर आए एडीजी से मुलाकात की। परिजनों ने एडीजी को बताया कि उनकी बेटी का अपहरण हुए 14 दिन का समय गुजर गया है। अब तक पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। किशोरी के पिता ने कहा कि मुझे मेरी बेटी जल्दी मिलनी चाहिए। इतने समय में पता नहीं लग सका है।
अब मुझे किसी अनहोनी का अंदेशा सता रहा है। एडीजी ने पूरे मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक से भी जवाब तलब किया और अब तक किए गए प्रयास की पूरी जानकारी के साथ पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक से कहा कि यदि उन्हें अतिरिक्त पुलिस बल चाहिए तो वह बताएं। किशोरी की तलाश में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें