फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराने की सूचना पर दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव रिठाली के एक ईंट भट्टे पर बंधुआ मजदूर बनाकर काम कराने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी और नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। नौ श्रमिक मौके पर मिले। अधिकारियों ने श्रमिकों से पूछताछ कर बयान नोट किए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

श्रमिकों की ओर से अनुसूचित जाति आयोग को की गई शिकायत में बताया गया था कि उन्हें रिठाली के एक ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूर बना लिया गया है। आयोग ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में शनिवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा और नायब तहसीलदार भरत प्रताप सिंह नखासा थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। नौ श्रमिक मौके पर मिले। यह सभी श्रमिक गांव रतुपुरा के रहने वाले हैं। श्रमिकों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही काम करने के लिए आए थे। ठेकेदार ने खर्च के लिए रुपये नहीं दिए। वहीं ईंट भट्ठा स्वामी ने बताया कि ठेकेदार ने एडवांस में साढ़े चार लाख रुपये लिए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि वे मजदूराें को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर पहुंचे थे लेकिन मौके पर जांच पड़ताल के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। सभी श्रमिकों के बयान दर्ज किए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें