संभल। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को ग्यारह बजे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। संभल ब्लॉक में छह, असमोली में तीन और पवांसा में पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। प्रत्याशी और उनके प्रास्तावकों को ही अंदर प्रवेश दिया गया।
संभल जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दस जुलाई शनिवार को चुनाव होना है। गुरुवार को इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। संभल ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सबसे पहले सपा समर्थित प्रत्याशी सुषमा देेवी ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह को सौंपा। उनके बाद निर्दलीय के रूप में आंचल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर दो बजे के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम देवी ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। सहायक निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि कुल छह नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। सभी की जांच कर ली गई है। सभी नामांकन वैध पाए गए हैं।
वहीं, असमोली ब्लॉक में तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा समर्थित अनुज चौधरी और रुमालवती व संतोष देवी पत्नी प्रभाकर चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उधर, पवांसा ब्लॉक में पांच नामांकन दाखिल हुए हैं। भाजपा समर्थित प्रेम कुमारी ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
सपा समर्थित विनोद कुमार और निर्दलीय के तौर अरविंद, नीरज ने अपना नामांकन कराया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरा सिंह जीना ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच कर ली गई है। सभी वैध पाए गए हैं। रजपुरा भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा समर्थित प्रत्याशी अनीता यादव ने नामांकन किया है। वहीं एक नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजलता ने दाखिल किया है।