फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन बनाने पर लाखों रुपये हुए खर्च, उपयोग कुछ नहीं, कैसे आएगा ग्राम स्वराज

विज्ञापन
गांव बैटला के पंचायत घर में ग्रामीणों ने ऐसे किया हुआ है अवैध कब्जा। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिले में लाखों रुपये खर्च करके पंचायत भवन बनाए गए लेकिन ग्राम स्वराज का सपना साकार नहीं हो सका। कई ग्राम पंचायतों के भवन भवन खाली पड़े हैं। कहीं भूसा भरा हुआ है तो कहीं ताला लगा हुआ है। पंचायत भवन गांव में गांव की सरकार चलाने लिए बनाए गए थे। गांव स्तरीय सरकारी कर्मचारी आम जनता को गांव में ही मिल जाएं यही मंशा थी लेकिन सरकारी कर्मचारी पंचायत भवन में नहीं कभी कभार ही बैठे।
विज्ञापन

लोगों को अपने छोटे से छोटे काम के लिए पंचायत भवन के स्थान पर ब्लाक मुख्यालय तक दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार तो ऐसा होता है कि अगर पंचायत सचिव विकास खंड कार्यालय पर नहीं हैं तो उन्हें सचिव के घर जाना पड़ता है।
इससे ग्राम स्वराज की अवधारणा को झटका लगा है। बैटला गांव का पंचायत भवन जर्जर अवस्था में पड़ा है। परियावली के पंचायत भवन में भूसा भरा है। विकास खंड के अधिकारी इससे बेखबर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ध्यान दिया गया होता तो लाखों रुपये खर्च करके बनाई गई इन इमारतों का ऐसा हाल न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें