फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न कोई ओटीपी नंबर मांगा...न लिंक और खाता खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। साइबर ठग नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। न कोई ओटीपी, न कोई लिंक और खाता खाली। बैंक वाले भी ओटीपी के माध्यम से रकम निकाले जाने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे कई मामले हो चुके हैं। इनमें बिना ओटीपी मांगे ही रकम खातों से निकाल ली गई। खास बात यह है कि दूसरों के खातों से बिजली बिल व ऑनलाइन शाॅपिंग का पेमेंट कर दिया गया। ऐसे दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बूढ़ी माता निवासी बीमा अभिकर्ता चेतन मिश्रा ने बताया कि बीते रविवार की रात उनके खाते से मोबाइल पर पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर जानकारी देकर खाती ब्लाॅक कराया। इसके साथ साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर पर ठगी की जानकारी देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही कोतवाली में भी इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पास न ओटीपी नंबर आया और न ही कोई ऐसा लिंक था, फिर भी उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए।
इसी तरह पिछले दिनों शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश के खाते से 54,124 रुपये कटने का मैसेज आया। बैंक में संपर्क किया तो बताया गया कि ओटीपी नंबर से ऑनलाइन खरीदारी की गई है और उसी का भुगतान इस धनराशि से किया गया है। इस मामले में साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

साइबर ठग नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। खाता धारक को जानकारी भी नहीं होती और रुपये खाते से निकल जाते हैं। इस मामले में कोतवाली में साइबर क्राइम ब्रांच के हेमराज का कहना है कि जांच के बाद सही स्थिति सामने आएगी। खाते से निकाली गई रकम वापस कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें