फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आने से नौ माह की बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। बदायूं जनपद के थाना उघैती के गांव खेड़ा में अपने मायके आई महिला का नौ माह का मासूम बेटा फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम का सोमवार को गांव के मंदिर में मुंडन संस्कार कराया गया था।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना सहसवान निवासी मुनीष बाबू की पत्नी नीतू अपने नौ माह के बालक कुनाल को लेकर अपने मायके थाना उघैती के गांव खेड़ा गई हुई थी। सोमवार को धूमधाम से मासूम का गांव में मंदिर पर मुंडन संस्कार कराया गया था। घर में खुशी का माहौल था और कई रिश्तेदार भी आए हुए थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मासूम कुनाल घर में फर्श पर खेल रहा था। परिजन अपने-अपने कार्य में लगे थे। तभी बालक ने कमरे में रखे फ्रिज को छू लिया, जिसमें उतरे करंट ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया और बालक अचेक होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन आननफानन बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सक हरवेंद्र सिंह ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें