फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घर में घुसी नीलगाय, अफरातफरी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर डांडा में हाईवे किनारे स्थित मंगलवार शाम एक घर में अचानक नीलगाय घुस गई। इससे अफरातफरी मच गई। निकालने की कोशिश में नीलगाय ने घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में खुद ही निकलकर खेतों की ओर भाग गई।
विज्ञापन

घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। अचानक दरवाजा खुला और नीलगाय अंदर आ गई। घर में चारपाई पर बैठ गई, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए। वह बाहर की ओर भागे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। नीलगाय कुछ देर तक घर के अंदर इधर-उधर भागती रही, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दरवाजे खोलकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद वह खुद ही बाहर निकलकर खेतों की ओर भाग गई।
इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे किनारे जंगल क्षेत्र होने के कारण नीलगाय सड़क किनारे पानी में फंस गई, जिसको जंगली कुत्ते नोचकर खा रहे थे, तभी नीलगाय ने जान बचाने के लिए घर में घुस गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें