फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने पीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव आटा की मढ़ैया में झगड़े का बीचबचाव करने पहुंची दो माह की गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव आटा की मढ़ैया में शनिवार की दोपहर एक महिला का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। तभी महिला की गर्भवती भाभी मंजू मौके पर पहुंची और बीचबचाव कराने लगी। आरोप है कि इस पर पड़ोसियों ने गर्भवती मंजू को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गर्भवती महिला को सीएचसी उपचार के भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें