फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के खिलाफ हुईं धांधली की जांच में अफसरों की लापरवाही, सीडीओ ने जांच के फिर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वर्ष-2018 में ग्राम प्रधानों के खिलाफ हुईं धांधली की शिकायतों की जांच में जिला स्तरीय अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि साढ़े तीन साल बाद भी 26 ग्राम पंचायतों में हुई धांधली के शिकायतों की जांच नहीं हो पाई है, जबकि सीडीओ ने चार बार पत्र जारी करके जांच के निर्देश दिए थे। अब फिर से पत्र जारी करके एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संभल जिले के आठ ब्लाक क्षेत्रों से 26 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में धांधली किए जाने की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की गई थीं। इनकी जांच के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि साढ़े तीन साल बीतने को हैं लेकिन शिकायतों की जांचें पूरी नहीं हो पाईं। जिला प्रशासन ने कई बार जांच अधिकारियों को निर्देशित किया लेकिन जाचें नहीं हुईं। अब फिर से मुख्य विकास अधिकारी ने जांच अधिकारियों को पत्र जारी करके एक सप्ताह के भीतर जांच करके आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
----------
इन गांवों में होनी हैं जाचें
पवांसा ब्लॉक के ऐंचौली, अफजलपुर डरौली, अमावती कुतुबपुर और खानपुर सराय उर्फ आलमपुर, असमोली ब्लॉक के इटायला माफी, तुर्तीपुर इनायतपुर, शाहपुर डसर और गरवारा, रजपुरा ब्लॉक के गांव मौलनपुर डाडा, सिहावली और जौतोरा सागरपुर, बनियाखेड़ा ब्लॉक के गांव अकबरपुर चितौरी, अकरौली और नेहटा, जुनावई ब्लॉक के गांव रामनगर टप्पा वैश्य, गनूपुरा, हैदराबाद और लाबर, संभल ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर कढेरा, कुरकावली, हिसामपुर और गुन्नौर ब्लॉक के गांव ईसमपुर डांडा, फत्तेहपुर मजरा गुन्नौर हीरापुर व मुढैना में जांचें होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें