फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भक्त उमड़े। लोगों ने विधिविधान के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सिद्ध पीठ प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने दूसरे दिन भी उपवास रखा। शाम को महाआरती की गई। इस दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाए। जिससे मंदिर परिसर गूंज उठा। महाआरती में माता के दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधिविधान से की गई। नगर के हल्लू सराय स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन श्री चामुंडा देवी मंदिर पर सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। इस दौरान काफी लंबी कतार देखने को मिली। मंदिर के महंत मुरली सिंह ने बताया कि देवी सती के दूसरे स्वरूप का नाम माता ब्रह्मचारिणी है और नवरात्र के दूसरे दिन माता के इसी स्वरूप की पूजा होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी की शक्ति होने के कारण देवी का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा। वहीं हयातनगर के चामुंडा देवी मंदिर पर भी मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। देवी की पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें